पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना रोजा के नेतृत्व में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना रोजा पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई।
दिनांक 22.10.2025 को थाना रोजा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त जैनेन्दर सिंह उर्फ रीतू पुत्र सुरेन्दर सिंह निवासी ग्राम रामापुर बरकतपुर, थाना रोजा, जनपद शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 45 वर्ष) को ग्राम पैतापुर से रोजा की ओर जाने वाले रास्ते पर एफसीआई गोदाम के पास से समय लगभग 01:30 बजे गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई करते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments