Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में सुनी जन समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

गोरखपुर, 22 अक्टूबर 2025

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गोरखनाथ मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दर्शन के दौरान बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि प्रत्येक अधिकारी जनता से संवाद स्थापित कर पारदर्शी एवं संवेदनशील शासन की भावना के अनुरूप कार्य करें।

Post a Comment

0 Comments