शाहजहाँपुर।
अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत तिलहर पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण महोदया के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी तिलहर महोदया के पर्यवेक्षण में थाना तिलहर पुलिस टीम ने वारंटी अभियुक्त पुष्पेन्द्र कुमार सिंह उर्फ कल्लू सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह, उम्र करीब 33 वर्ष, निवासी ग्राम धमनपुर, थाना तिलहर को गिरफ्तार किया।
यह गिरफ्तारी वाद संख्या 3075/10 व मु0अ0सं0 309/02 धारा 325/323/504/427 भादवि में निर्गत वारंट के अनुपालन में की गई। अभियुक्त को आज दिनांक 03 अक्टूबर 2025 को दोपहर लगभग 1:15 बजे ग्राम धमनपुर स्थित मसकन से पकड़ा गया।
गिरफ्तार वारंटी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे मा० न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments