शाहजहाँपुर, 21 अक्टूबर 2025।
“मेरा शहर – मेरा घर” अभियान के अंतर्गत आज नगर निगम शाहजहाँपुर में अपर नगर आयुक्त श्री एस.के. सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नगर निगम कार्यालय में संपन्न हुआ।
इस दौरान नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था, नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएँ और शिकायतें दर्ज कराईं।
अपर नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर, नागरिकों की संतुष्टि और निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जनसुनवाई के दौरान कुल 03 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 02 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायत के समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक (जल) विजय नारायण मौर्य, अन्य अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं नगर के नागरिक सक्रिय रूप।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments