स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार वर्तमान में अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण का कार्य प्रगति पर है। इस अंतर्गत बूथ लेवल अधिकारियों (BLOs) द्वारा मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किए जा रहे हैं, उन्हें वापस प्राप्त किया जा रहा है तथा प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है।
2. उक्त कार्यों के पर्यवेक्षण हेतु नियुक्त सुपरवाइजर लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। साथ ही BLO की सहायता हेतु अन्य विभागों के कार्मिकों को भी तैनात किया गया है।
3. आयोग द्वारा निर्धारित यह कार्यक्रम पूर्णतया समयबद्ध है, जिसे निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करना अनिवार्य है। इसलिए प्रगाढ़ पुनरीक्षण अवधि में रविवार सहित अन्य शासकीय अवकाशों पर भी कार्य निर्बाध रूप से जारी रहेगा।
अतः अवगत कराना है कि दिनांक 30.11.2025 (रविवार) को प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के लिए सभी शासकीय कार्यालय पूर्ववत खुले रहेंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
शाहजहॉपुर
0 Comments