स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम, वांछित/वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी एवं मादक पदार्थ, अवैध शराब व अवैध शस्त्रों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जलालाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी जलालाबाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक जलालाबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास में वांछित बाल अपचारी को अभिरक्षा में ले लिया।
दिनांक 27.11.2025 को वादी द्वारा थाना जलालाबाद पर दी गई तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 570/25 धारा 109(1) BNS पंजीकृत किया गया था, जिसमें आरोप था कि बाल अपचारी “छोटू” (काल्पनिक नाम) ने वादी के पुत्र को जान से मारने की नियत से पीठ में गोली मार दी।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 28.11.2025 को पुलिस टीम ने बाल अपचारी को गंगा एक्सप्रेसवे सर्विस रोड के पास बने तालाब के निकट समय लगभग 16:20 बजे अभिरक्षा में लिया।
बाल अपचारी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 315 बोर का देशी तमंचा तथा नाल में फंसा 315 बोर का खोखा कारतूस बरामद किया गया।
बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 9(1)a(1)/25(2)/27 आयुध अधिनियम की वृद्धि की गई है।
बाल अपचारी ने स्वीकार किया कि वह कक्षा 11 का छात्र है। लगभग 5–6 माह पूर्व उसके सहपाठी रजत यादव उर्फ गोलू से विवाद हुआ था, जिसमें उसे थप्पड़ मारे गए थे। इसके बाद रजत द्वारा बार-बार गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने पर बाल अपचारी भयभीत रहता था और उसने प्रतिशोध लेने का निर्णय लिया।
27.11.2025 की शाम लगभग 06:00 बजे उसने रजत को फोन कर गंगा एक्सप्रेसवे पर बुलाया। वहां उसने पीछे से गोली मार दी, जिसके बाद वह मौके से भाग गया।
भागते समय उसने घटना में प्रयुक्त तमंचा पास के गड्ढे के किनारे खेत में मिट्टी के नीचे छिपा दिया था।
पुलिस द्वारा उसे अभिरक्षा में लेकर बताए गए स्थान पर ले जाया गया, जहां से उसने मिट्टी हटाकर घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद कराया। नाल में वही फंसा हुआ खोखा कारतूस मिला जिससे गोली दागी गई थी।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments