स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर।
उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा अनुसूचित जनजाति वर्ग के लाभार्थियों के लिए रोजगार सृजन हेतु प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम (PMEGP) के अंतर्गत नई इकाइयाँ स्थापित कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
जनपद शाहजहाँपुर में इस योजना के तहत 02 इकाइयाँ स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिन्हें 7.44 लाख रुपये का मार्जिन मनी अनुदान प्रदान किया जाएगा।
🔸 आवेदन की अंतिम तिथि: 20 नवम्बर 2025
🔸 आवेदन माध्यम: kviconline.gov.in > pmegp e-portal
इस योजना के अंतर्गत —
लाभार्थियों को बैंक के माध्यम से भवन, मशीनरी, उपकरण एवं कार्यशील पूँजी हेतु ऋण उपलब्ध कराया जाएगा।
सामान्य वर्ग के पुरुषों को योजना लागत का 15-25%,
जबकि अन्य वर्गों, महिलाओं एवं दिव्यांगों को 25-35% तक मार्जिन मनी अनुदान मिलेगा।
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में निर्मित इकाइयों को 3 वर्षों तक ब्याज उपादान का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
📌 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज़:
आधार कार्ड, फोटो, प्रोजेक्ट प्रोफाइल, जाति प्रमाण पत्र, जनसंख्या प्रमाण पत्र, शैक्षिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र एवं स्कोर कार्ड आदि।
आवेदक की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए तथा उद्योग संचालन का पर्याप्त अनुभव और भूमि/भवन की उपलब्धता आवश्यक है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments