आज दिनांक 29.11.2025 को पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा थाना जैतीपुर का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ने थाना स्तर पर संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यप्रणाली, अभिलेख संधारण, अपराध नियंत्रण व्यवस्था एवं समग्र पुलिसिंग सिस्टम का विस्तृत अवलोकन एवं मूल्यांकन किया।
निरीक्षण की शुरुआत अपराध रजिस्टर, मालखाना अभिलेख, एवं अन्य महत्वपूर्ण रजिस्टरों के परीक्षण से की गई। इसके बाद महोदया CCTNS कक्ष पहुँचीं, जहाँ पंजीकरण की गुणवत्ता, डिजिटाइजेशन कार्य, तथा ऑनलाइन प्रविष्टियों की स्थिति की समीक्षा की गई।
थाना परिसर के निरीक्षण के दौरान मैस, बैरक, शस्त्रागार, महिला हेल्प डेस्क/महिला सुरक्षा केंद्र, साइबर हेल्प डेस्क, तथा कार्यालय की स्वच्छता एवं कार्यप्रणाली का विस्तृत परीक्षण किया। साथ ही मुकदमों में दाखिल किए गए वाहनों के रख-रखाव, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।
निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई, अनुशासन, अभिलेखों के व्यवस्थित संधारण, समयबद्ध निस्तारण, तथा फरियादियों के प्रति विनम्र व्यवहार पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने थाना स्टाफ को जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं संवेदनशील निस्तारण, महिला-सुरक्षा संबंधित मामलों में प्राथमिकता, साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, तथा गश्त/पिकेटिंग में सतर्कता बढ़ाने हेतु निर्देशित किया। इसके साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रो-एक्टिव पुलिसिंग अपनाने पर बल दिया।
अंत में, क्षेत्राधिकारी तिलहर ने सभी पुलिस कर्मियों को सतर्कता, अनुशासन, स्वच्छता, सौम्य व्यवहार एवं प्रोफेशनल दक्षता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देश प्रदान किए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments