स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आयोजित मुमुक्षु क्रिकेट लीग के आठवें मुकाबले में आज रोमांच अपने चरम पर रहा। मुकाबला यूथ-11 (स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज) और एसएसएमवी-11 (श्री शंकर मुमुक्षु विद्यापीठ) के बीच खेला गया। मैदान पर दर्शकों का उत्साह और तालियों की गूंज पूरे मैच के दौरान देखने को मिली।
टॉस जीतकर यूथ-11 ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया और निर्धारित 16 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 162 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएसएमवी-11 टीम ने भी संघर्षपूर्ण प्रदर्शन किया, लेकिन वे 16 ओवर में 7 विकेट खोकर 146 रन ही बना सके।
यूथ-11 के दमदार बल्लेबाज़ दीपक कुमार ने महज़ 52 गेंदों में 7 छक्कों और 3 चौकों की मदद से 74 रन की शानदार पारी खेलकर दर्शकों का दिल जीत लिया। उनके इस प्रदर्शन के आधार पर उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
मैच के दौरान शिवओम शर्मा कमेंटेटर की भूमिका में उपस्थित रहे और अपनी बेहतरीन शैली से दर्शकों का उत्साह बढ़ाते रहे।
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए कॉलेज प्रबंध समिति के सचिव डॉ. अवनीश मिश्र, प्रो॰ आदित्य सिंह, प्रो॰ आलोक मिश्र, प्रो॰ अजीत सिंह चारग, डॉ॰ शालीन सिंह, डॉ॰ प्रांजल शाही, डॉ॰ हर्ष पाराशरी, डॉ॰ आदर्श पांडेय सहित अनेक शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments