24 नवंबर 2025 को प्राथमिक विद्यालय जमुही और उच्च प्राथमिक विद्यालय जमुही का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालय में साफ-सफाई की स्थिति अत्यंत खराब पाई गई। कक्षा-कक्षों और विद्यालय परिसर में गंदगी फैली थी।
मौके पर मौजूद प्रधानाध्यापक ने बताया कि नियमित सफाई कर्मचारी न आने से विद्यालय में स्वच्छता कार्य अधूरा रह जाता है। इस पर निरीक्षण टीम ने छात्रों के साथ मिलकर सफाई कराई और उन्हें कचरा कूड़ेदान में डालने के प्रति जागरूक किया।
कंपोजिट धनराशि के व्यय संबंधी विवरण पूछे जाने पर प्रधानाध्यापक संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके, न ही आय-व्यय पंजिका उपलब्ध कराई। उन्हें एक सप्ताह के भीतर पंजिका पूर्ण कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
दूसरे चरण में प्राथमिक विद्यालय जमुही का निरीक्षण किया गया, जहां रंगाई-पुताई, पठन-पाठन और अन्य गतिविधियाँ संतोषजनक पाई गईं। छात्रों ने पूछे गए प्रश्नों के सही उत्तर देकर अपनी तैयारी प्रदर्शित की। निरीक्षण समय तक फल वितरण नहीं कराया गया था, जिस पर जिला समन्वयक (मध्यान्ह भोजन) को फल वितरण की धनराशि में कटौती के निर्देश दिए गए।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments