शाहजहाँपुर, 17 दिसंबर।
जनपद में साइबर अपराध के मामलों में त्वरित कार्रवाई और Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए थाना कांट स्थित साइबर हेल्प डेस्क ने सराहनीय कार्य करते हुए एक ऑनलाइन ठगी के मामले में शिकायतकर्ता को उसकी पूरी धनराशि वापस कराई है।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार साइबर अपराधों में शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने के क्रम में, पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क थाना कांट द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।
थाना कांट क्षेत्र के ग्राम इन्देपुर निवासी श्री हरदीप पुत्र खुशीराम द्वारा दिनांक 28 जून 2025 को साइबर कम्प्लेंट संख्या 33106250063235 दर्ज कराई गई थी। शिकायतकर्ता के अनुसार अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर गूगल-पे के माध्यम से ₹3500 की धनराशि उसके खाते से ट्रांसफर कर ली गई थी।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क टीम ने तत्परता दिखाते हुए शिकायत से संबंधित समस्त विवरण प्राप्त किए और गहन छानबीन कर त्वरित कार्यवाही की। परिणामस्वरूप ऑनलाइन धोखाधड़ी की शत-प्रतिशत धनराशि ₹3500/- शिकायतकर्ता को वापस कराई गई।
इस सफल कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—
शाहजहाँपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध से बचने के लिए सतर्क रहें। किसी भी प्रकार की ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराएं, जिससे समय रहते धनराशि फ्रीज कर वापस कराई जा सके।
जागरूक रहें – सजग रहें – साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments