शाहजहाँपुर, 17 दिसंबर।
जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा नगर क्षेत्र में पैदल गश्त की गई। यह गश्त पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में नगर एवं सदर सर्किल के समस्त थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ संपन्न हुई।
पैदल गश्त थाना सदर बाजार क्षेत्रांतर्गत की गई, जिसमें मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चौराहों एवं यातायात व्यवस्था का गहन निरीक्षण किया गया। गश्त का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।
गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि थाना क्षेत्रों में नियमित पैदल गश्त एवं रात्रिकालीन पेट्रोलिंग सुनिश्चित की जाए। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखने तथा बाजार क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के निर्देश दिए गए, जिससे आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पुलिस अधिकारियों ने बीट स्तर पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने पर भी जोर दिया, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जा सके।
पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। साथ ही नागरिकों को किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पुलिस हेल्पलाइन पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
शाहजहाँपुर पुलिस की इस सक्रिय पहल से आमजन में सुरक्षा का भरोसा और पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments