शाहजहाँपुर।
जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में थाना कोतवाली पुलिस टीम ने 1.059 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ (गांजा) के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 16 दिसंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस टीम ने कान्हा गौशाला के आगे चेकिंग के दौरान छोटे उर्फ सुलेमान पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी मोहल्ला किला, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर (उम्र लगभग 25 वर्ष) को समय 21:02 बजे गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से एक बंडल में कुल 1.059 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 493/25, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त छोटे उर्फ सुलेमान का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध पूर्व में आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी प्रहार माना जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments