शाहजहाँपुर।
पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम तथा वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को दोनों वारंटी अभियुक्तों को उनके निवास स्थान से विधिसम्मत रूप से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरांत अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
रामसागर पुत्र स्व0 रामदुलारे, निवासी मोहल्ला बाबजई, नरेन्द्र की चक्की के पास, मस्जिद के दक्षिण, थाना कोतवाली, जनपद शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 38 वर्ष।
(सम्बन्धित एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 224/20, धारा 138 ई.सी. एक्ट)
नाजिम पुत्र साबिर, निवासी मोहल्ला मघई टोला, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर, उम्र लगभग 35 वर्ष।
(सम्बन्धित एनबीडब्ल्यू वाद संख्या 1888/24, धारा 379 भा.दं.वि.)
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments