स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
शाहजहाँपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 से संबंधित महत्वपूर्ण बैठक 12 दिसंबर 2025 को अपरान्ह 1 बजे बिस्मिल सभागार, कलेक्ट्रेट शाहजहाँपुर में आयोजित की जाएगी।
जारी पत्र के अनुसार, इस बैठक में समस्त मान्यताप्राप्त राजनैतिक दलों के अध्यक्ष/मंत्री शामिल होंगे तथा विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा एवं आवश्यक दिशा-निर्देशों पर चर्चा की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र द्वारा सभी संबंधितों से निर्धारित तिथि व समय पर बैठक में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments