शाहजहाँपुर, 18 दिसंबर।
जनपद शाहजहाँपुर में साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं पीड़ितों को त्वरित राहत प्रदान करने के उद्देश्य से साइबर हेल्प डेस्क थाना कलान द्वारा एक सराहनीय कार्य किया गया। ऑनलाइन धोखाधड़ी के एक मामले में शिकायतकर्ता की ₹20,000 की शत-प्रतिशत धनराशि सफलतापूर्वक वापस कराई गई।
पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश श्री राजीव कृष्ण महोदय के आदेशानुसार साइबर अपराध में Golden Hour की महत्ता को ध्यान में रखते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन श्री रमित शर्मा एवं पुलिस उप महानिरीक्षक बरेली परिक्षेत्र श्री अजय कुमार साहनी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर श्री राजेश द्विवेदी के कुशल नेतृत्व में यह सफलता प्राप्त हुई। पुलिस अधीक्षक नगर श्री देवेन्द्र कुमार एवं क्षेत्राधिकारी साइबर क्राइम श्री शुभम वर्मा के पर्यवेक्षण में साइबर हेल्प डेस्क थाना कलान की टीम ने तत्परता से कार्यवाही की।
संक्षिप्त विवरण के अनुसार, श्री सुबोध पुत्र श्री रतनचंद, निवासी ग्राम विक्रमपुर, थाना कलान, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा दिनांक 16.12.2025 को साइबर कम्प्लेंट संख्या 33112250183888 दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर फोन-पे के माध्यम से ₹20,000 किसी अन्य खाते में ट्रांसफर कर लिए गए हैं।
शिकायत प्राप्त होते ही साइबर हेल्प डेस्क थाना कलान की टीम ने तत्परता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विवरणों की गहन जांच की और त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता की पूरी धनराशि वापस कराई गई। इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से पीड़ित को बड़ी राहत मिली।
पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि साइबर अपराध होने की स्थिति में तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर या ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराएं।
जागरूक रहें, सतर्क रहें — साइबर अपराध से सुरक्षित रहें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments