स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻
मुख्य कार्यपालक अधिकारी, यूपीडा, लखनऊ के कार्यालय आदेश संख्या 5107/1832/यूपीडा/22(वन) दिनांक 30.09.2022 तथा जिलाधिकारी शाहजहाँपुर के कार्यालय आदेश संख्या 1041/1-F/PIU-2/SPN/2025 दिनांक 01.12.2025 के अनुपालन में प्रभागीय वनाधिकारी, वन एवं वन्यजीव प्रभाग शाहजहाँपुर द्वारा जारी वृक्षवार मूल्यांकन सूची के आधार पर ग्राम गुलड़िया (तहसील-जलालाबाद) में स्थित 04 वृक्षों की नीलामी की घोषणा की गई है।
यह नीलामी दिनांक 18 दिसंबर 2025 को दोपहर 12:00 बजे, उपजिलाधिकारी जलालाबाद के सभाकक्ष में आयोजित की जाएगी।
इन 04 वृक्षों में—
• 3 पेड़ पीपल
• 1 पेड़ शीशम
शामिल हैं।
नीलामी में भाग लेने के लिए इच्छुक बोलीदाताओं को नीलामी से पूर्व ₹23,034 (तेइस हजार चौंतीस केवल) जमानत राशि जमा करनी अनिवार्य है।
बोलीदाता को बोली में भाग लेने से पहले ₹23,034.00 जमा करने होंगे।
जिस किसी बोलीदाता पर किसी ठेके की धनराशि बकाया है, उसे बोली बोलने का अधिकार नहीं दिया जाएगा।
नीलामी को स्वीकृत/अस्वीकृत करने का पूर्ण अधिकार जिलाधिकारी शाहजहाँपुर को प्राप्त होगा।
यदि बोली संतोषजनक न रही, तो अगली तिथि पर पुनः नीलामी कराई जाएगी।
प्रश्नगत पेड़ों की न्यूनतम बोली ₹23,034.00 से प्रारंभ होगी, और नीलामी अधिकतम बोलीदाता के पक्ष में छोड़ी जाएगी।
सफल अधिकतम बोलीदाता को 3 दिनों के भीतर शेष धनराशि जमा करनी होगी।
सफल बोलीदाता को बोली राशि पर देय जीएसटी अलग से जमा करना होगा।
स्वीकृति के बाद बोलीदाता को तत्काल वृक्ष हटाने का कार्य वन विभाग के नियमों के अनुसार करना होगा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments