शाहजहाँपुर।
आज दिनांक 17 दिसंबर 2025 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा नगर सर्किल के अंतर्गत सभी थानों की मिशन शक्ति टीमों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक के दौरान मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान की मानक कार्यप्रणाली (SOP) तथा पुलिस महानिदेशक महोदय के परिपत्र संख्या–38 को विस्तारपूर्वक पढ़कर सुनाया गया एवं उसके प्रभावी अनुपालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण से जुड़ी सभी गतिविधियों को पूर्ण संवेदनशीलता, तत्परता एवं शासनादेशों के अनुरूप संचालित किया जाए। सभी टीम सदस्यों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन समन्वय, सजगता एवं उत्तरदायित्वपूर्ण तरीके से करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई, पीड़ितों से शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार तथा अभियान के उद्देश्यों की व्यापक जन-जागरूकता पर विशेष बल दिया गया।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments