शाहजहाँपुर, 16 दिसंबर।
स्वर्गीय डॉ. जी. एल. कनौजिया (पूर्व सांसद) मेमोरियल के तत्वावधान में आयोजित 52वीं सीनियर महिला स्टेट कबड्डी चैंपियनशिप, जोन-बी शाहजहाँपुर–2025 का आज भव्य शुभारम्भ क्रीड़ा मैदान, राजकीय इंटर कॉलेज, खिरनीबाग में हुआ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर आयोजक मंडल द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय को प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि महिला खिलाड़ियों की उपलब्धियाँ समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। साथ ही सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम में महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ खेल संघ के पदाधिकारी, आयोजक समिति के सदस्य एवं अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। यह प्रतियोगिता 16 दिसंबर से 17 दिसंबर 2025 तक आयोजित की जाएगी।
प्रतियोगिता के दौरान जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments