शाहजहाँपुर, 15 दिसम्बर 2025।
पुलिस अधीक्षक , शाहजहाँपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना कोतवाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका से अश्लील हरकत के प्रकरण में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 14.12.2025 को थाना कोतवाली पर प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 490/2025, धारा 74/78/351(3) बीएनएस एवं 7/8 पॉक्सो एक्ट पंजीकृत किया गया था। अभियोग में अभियुक्त अख्तर पुत्र वजीर हसन उर्फ अन्ना द्वारा वादी की 07 वर्षीय नाबालिग भांजी को पैसे का लालच देकर अश्लील हरकत करने, पीछा करने एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
मुकदमे में वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना कोतवाली पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर आज दिनांक 15.12.2025 को समय करीब 13:20 बजे, अभियुक्त को उसके घर के बाहर स्थित खोखे के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
अख्तर पुत्र वजीर हसन उर्फ अन्ना, उम्र लगभग 32 वर्ष
निवासी— मोहल्ला बाबूजई, मस्जिद के पास, थाना कोतवाली, शाहजहाँपुर
स्थान— अभियुक्त के घर के बाहर खोखे के पास
दिनांक/समय— 15.12.2025, समय 13:20 बजे
थाना कोतवाली पुलिस की यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments