पुलिस अधीक्षक , जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 15.12.2025 को परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन, शाहजहाँपुर में किया गया।
कार्यक्रम के दौरान कुल 22 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से 01 दम्पति का आपसी समझौते के पश्चात सफल पुनर्मिलन कराया गया तथा दम्पति को सकुशल विदा किया गया।
थाना काँट, जनपद शाहजहाँपुर क्षेत्र से संबंधित एक दम्पति, जिनका विवाह लगभग 03 वर्ष पूर्व हुआ था, के मध्य पारिवारिक कारणों को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया था। आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके 02 पुत्र हैं, जो वर्तमान में पति के पास रह रहे हैं। आवेदिका के अनुसार उसका पति शराब का सेवन करता था एवं उसके साथ मारपीट करता था, जिस कारण वह लगभग 05 माह से मायके में रह रही थी।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र में बुलाया गया, जहाँ दोनों पक्षों की काउंसलिंग कर आपसी संवाद स्थापित कराया गया तथा आवश्यक समझाइश दी गई। काउंसलिंग के उपरांत प्रथम एवं द्वितीय पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने के लिए तैयार हो गए, जिसके बाद दोनों के मध्य समझौता संपन्न हुआ।
परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल से न केवल एक परिवार टूटने से बचा, बल्कि सामाजिक समरसता एवं पारिवारिक मूल्यों को भी मजबूती मिली।
इस अवसर पर महिला आरक्षी मोनिका, महिला आरक्षी बबीता देवी, महिला आरक्षी पिंकी सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहा।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments