संवाददाता — थाना माल, लखनऊ ✍️
लखनऊ जनपद के थाना माल क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक विकलांग युवक ने गांव के ही कुछ लोगों पर मारपीट और लूट का आरोप लगाया है। पीड़ित मोनू पुत्र हौशिला, निवासी ग्राम तेहतना पुरवा, थाना माल, जनपद लखनऊ ने प्रभारी निरीक्षिका थाना भाल को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के ही रडडान पुत्र सीताराम, अर्जुन पुत्र किशोर और अरुण पुत्र चंदर उसे काम कराने के बहाने गांव माती ले गए थे।
पीड़ित के अनुसार 13 दिसंबर 2025 की रात आरोपितों ने मिलकर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। विकलांग होने के बावजूद उसके साथ बुरी तरह से हिंसा की गई और उसकी जेब से 1500 रुपये भी छीन लिए गए। किसी तरह जान बचाकर वहां से भागने पर हाईवे के पास मोटरसाइकिल सवार दो अन्य लोगों ने उसे पकड़कर उसकी जेब में मौजूद शेष रुपये भी लूट लिए।
पीड़ित ने बताया कि हाईवे किनारे मौजूद डंपर चालकों ने हस्तक्षेप कर उसकी जान बचाई और उसे सुरक्षित उसके घर तक पहुंचाया। मोनू का आरोप है कि यदि वह किसी तरह वहां से भागकर न आता तो आरोपित उसे जान से मार सकते थे।
पीड़ित ने मामले में फर्जी तरीके से मारपीट और लूट का आरोप लगाते हुए थाना स्तर पर रिपोर्ट दर्ज कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की प्रक्रिया जारी बताई जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments