शाहजहाँपुर।
माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के क्रम में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर जनपद न्यायालय शाहजहाँपुर में दिनांक 15 जनवरी 2026 (गुरुवार) को अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के पत्र संख्या 486/Admin.(E-I) Section/XC-4/2026, दिनांक 13 जनवरी 2026 के अनुपालन में जारी किया गया है।
प्रशासनिक आदेश संख्या 10/2026 के अनुसार उक्त अवकाश के एवज में दिनांक 25 जुलाई 2026 (चतुर्थ शनिवार) को जनपद न्यायालय शाहजहाँपुर के साथ-साथ बाह्य न्यायालय तिलहर, पुवायां एवं जलालाबाद न्यायिक कार्य सम्पादन हेतु खुले रहेंगे। इस दिन सभी न्यायिक अधिकारीगण न्यायालय में उपस्थित होकर नियमित न्यायिक कार्य करेंगे।
इसके साथ ही यह भी निर्देश दिया गया है कि 15 जनवरी 2026 को नियत समस्त प्रकार के वादों की सुनवाई अब 16 जनवरी 2026 को की जाएगी।
इस संबंध में आदेश की प्रतिलिपि जनपद के समस्त न्यायालयों, संबंधित कार्यालयों तथा सिविल जज जूनियर डिवीजन तिलहर, पुवायां एवं जलालाबाद को सूचनार्थ एवं अनुपालन हेतु प्रेषित कर दी गई है, साथ ही माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद को भी अवगत कराया गया है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments