शाहजहाँपुर, 29 जनवरी।
जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा क्षेत्र 135-सदर के अंतर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के दौरान नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई एवं उन पर निर्णय संबंधी बिंदुओं पर विचार-विमर्श हेतु महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में नगर आयुक्त, मुख्य विकास अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी एवं समस्त नगर निकायों के अधिशासी अधिकारी वीसी कक्ष से जुड़े, जबकि सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ बैठक कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में संपन्न हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने एवं संशोधन से संबंधित दावे-आपत्तियां प्राप्त करने हेतु विशेष अभियान की तिथि 31 जनवरी 2026 (शनिवार) निर्धारित की गई है। उन्होंने निर्देश दिए कि इस दिन प्रत्येक मतदेय स्थल पर बीएलओ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें, तथा उनके पास आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची एवं फार्म-6, 7 एवं 8 पर्याप्त संख्या में उपलब्ध हों।
जिलाधिकारी ने अधिक से अधिक पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने हेतु फार्म-6 प्राप्त करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नोटिस सुनवाई के दौरान केवल निर्वाचन आयोग द्वारा अधिकृत दस्तावेज ही मतदाताओं से लिए जाएं तथा 10 दिनों के भीतर नोटिस संबंधी कार्य पूर्ण कर लिया जाए।
बैठक के दौरान एईआरओ मोहम्मद अयाज की अनुपस्थिति एवं मनोज कुमार की कार्य प्रगति संतोषजनक न पाए जाने पर जिलाधिकारी ने दोनों से स्पष्टीकरण तलब करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, नगर मजिस्ट्रेट प्रवेंद्र कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments