Breaking News

कैसरबाग पुलिस ने 24 घंटे में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार


सोम दत्त, ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ

लखनऊ के थाना कैसरबाग क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना प्रभारी अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की वारदात में शामिल चोरों को पकड़ने में सफलता हासिल की।

घटना मानस मेहरोत्रा की दुकान में हुई थी, जहां से अज्ञात चोरों ने सामान चोरी कर लिया था। जांच के दौरान पुलिस टीम ने सुराग जुटाते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया माल बरामद किया गया है, जिसमें 10 डेल्टा एनर्जी मीटर और 9 बैटरी चार्जर शामिल हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments