Breaking News

तिलहर पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के धंधे पर कसा शिकंजा, शातिर आरोपी गिरफ्तार


स्टेट ब्यूरो हेड योगेन्द्र सिंह यादव ✍🏻 

शाहजहाँपुर, 30 जनवरी।

जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना तिलहर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने अवैध कच्ची शराब एवं शराब बनाने के उपकरणों सहित एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी तिलहर के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना तिलहर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम धन्यौरा से अभियुक्त आदेश पुत्र जगदीश को दिनांक 29 जनवरी 2026 को अपराह्न 3:35 बजे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से लगभग 10 लीटर अवैध कच्ची शराब तथा शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरण—स्टील की टंकी, एल्युमीनियम पतीली, छोटा गैस सिलेंडर, गैस चूल्हा, गैस पाइप एवं प्लास्टिक पाइप—बरामद किए। मौके पर ही करीब 40 लीटर लहन नष्ट किया गया।

इस संबंध में थाना तिलहर पर मु0अ0सं0 49/26 धारा 60(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त आदेश का आपराधिक इतिहास भी लंबा है और उसके विरुद्ध थाना तिलहर में आबकारी अधिनियम के तहत एक दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज हैं।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उप निरीक्षक मोहम्मद मारूफ, हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र कुमार, कांस्टेबल जोनी कुमार एवं कमल धामा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी



Post a Comment

0 Comments