शाहजहाँपुर।
पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 18 पत्रावलियों पर सुनवाई की गई, जिसमें से एक दंपति का आपसी सुलह-समझौते के बाद मामला निस्तारित किया गया।
थाना बंडा क्षेत्र से आए दंपति के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। दंपति का विवाह लगभग 17 वर्ष पूर्व हुआ था और उनका एक तीन वर्ष का पुत्र है। घरेलू विवाद के चलते पत्नी बीते दो माह से पति से अलग रह रही थी। परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग कराई गई और पारिवारिक जिम्मेदारियों को लेकर समझाया गया।
परामर्श के बाद दोनों पक्ष आपसी सहमति से पुनः साथ रहने को तैयार हो गए, जिसके पश्चात दंपति को सकुशल विदा किया गया।
इस अवसर पर परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी महिला उप निरीक्षक मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चन्द्रकान्ता, महिला आरक्षी मोनिका, परामर्शदाता अंशु रजनी एवं शशिप्रभा सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments