Breaking News

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण, संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प दोहराया

 

स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव | उत्तर प्रदेश

लखनऊ। 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित अपने सरकारी आवास पर ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों का आधार है। उन्होंने संविधान के प्रति अटूट निष्ठा रखते हुए कर्तव्यपथ पर निरंतर अग्रसर रहने का संकल्प दोहराया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने सामाजिक समरसता, सुशासन और जनकल्याण के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय सहभागिता का संदेश दिया।

कार्यक्रम गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

0 Comments