लखनऊ। राजधानी का पॉश इलाका माने जाने वाला अलीगंज इन दिनों नगर निगम की अनदेखी का शिकार बना हुआ है। क्षेत्र के मेहंदी टोला में, विशेषकर मुन्ना होटल के सामने, जल निकासी व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिससे स्थानीय लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप है कि टैक्स देने के बावजूद बुनियादी सुविधाएं नहीं मिल रहीं और जिम्मेदार अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं।
गंदगी के कारण डेंगू, मलेरिया समेत संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। क्षेत्रीय जनता में प्रशासन के प्रति रोष है और शीघ्र सफाई व जल निकासी व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments