![]() |
| मृतक रवीश मिश्रा (फाइल फोटो) |
✍️ ब्यूरो रिपोर्ट: कल्लू उर्फ रजनीश | लखनऊ
लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में इवेंट मैनेजमेंट कंपनी चलाने वाले युवक की मौत हो गई। युवक घर से चारबाग रेलवे स्टेशन टिकट कराने जा रहा था, तभी रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
हादसे के बाद युवक को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कृष्णानगर निवासी रवीश मिश्रा (27 वर्ष) के रूप में हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments