ब्यूरो रिपोर्ट : शौकत गाज़ी ✍️
ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
बांगरमऊ के नौनिहालगंज मोहल्ला निवासी 42 वर्षीय संजय पुत्र देवीदयाल ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। वह पत्नी 38 वर्षीय वंदना और दो मासूम बच्चों हर्ष व खुशी के साथ रहता था। संजय की मां सियादुलारी पास ही दूसरे मकान में रहती हैं।
परिजनों के अनुसार, वंदना के किसी दूसरे युवक से लंबे समय से संबंध होने का शक था, जिसको लेकर पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। मंगलवार रात वंदना वीडियो कॉल पर कथित प्रेमी से बात कर रही थी, तभी संजय घर पहुंच गया। यह देखते ही वह बौखला उठा और दोनों के बीच तेज झगड़ा शुरू हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद इतना बढ़ गया कि संजय ने पत्नी की जमकर पिटाई की। बुधवार सुबह करीब 7 बजे, उसने गला दबाकर वंदना की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कमरे में जाकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घटना के वक्त घर में मौजूद दोनों बच्चों ने बताया कि उनकी मां किसी युवक से वीडियो कॉल पर बात करती थी और उसकी तस्वीरें देखती थी, जिस पर पिता नाराज होकर झगड़ा करते थे। मासूम बच्चों की यह बातें सुनकर मौके पर मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं।
घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मां सियादुलारी की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली पुलिस के अनुसार, दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद मौत के सटीक कारणों की पुष्टि की जाएगी और आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
⚠️ यह दोहरी मौत न सिर्फ एक परिवार को उजाड़ गई, बल्कि दो मासूम बच्चों को अनाथ छोड़ गई।
❓ सवाल यह है कि घरेलू विवाद और शक की आग आखिरकार कैसे दो जिंदगियों को निगल गई?
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments