ब्यूरो रिपोर्ट: राहुल कुमार
काकोरी, लखनऊ।
काकोरी थाना क्षेत्र के बहरू गांव में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर (बाबा साहेब) की प्रतिमा को अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। घटना से गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र होकर हंगामा करने लगे।
ग्रामीणों का कहना है कि बाबा साहेब की प्रतिमा उनकी आस्था और सामाजिक सम्मान का प्रतीक है। प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया जाना न सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है, बल्कि समाज की भावनाओं को भी आहत करता है। ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
घटना की सूचना मिलते ही काकोरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही अराजक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस प्रशासन पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments