शाहजहाँपुर, 30 जनवरी 2026।
पुलिस अधीक्षक जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिंधौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन में एवं क्षेत्राधिकारी पुवायाँ के निकट पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक सिंधौली के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 29 जनवरी 2026 को एक अभियुक्त को अवैध हथियार व कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त इरफान अली पुत्र शौकीन अली, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम मनुआवारी, थाना सिंधौली, जनपद शाहजहाँपुर को रात्रि लगभग 20:19 बजे खन्नौत नदी पुल, ग्राम गोरारायपुर से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद अवैध पोनिया रायफल 315 बोर एवं 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना सिंधौली पर मु0अ0सं0 52/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
सिंधौली पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments