लखनऊ, 29 जनवरी 2026।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के तत्वावधान में गुरुवार को माघ शुक्ल एकादशी, संवत 2082 के अवसर पर हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सायं 6:00 बजे कायस्थ क्लब इंस्टिट्यूट, अशरफाबाद, लखनऊ में संपन्न हुआ।
सम्मेलन का उद्देश्य हिन्दू समाज में बंधुता, परस्पर प्रेम, सहयोग, सामाजिक समरसता तथा स्वाभिमान की भावना को सुदृढ़ करना रहा। आयोजकों ने इसे केवल एक सम्मेलन न बताते हुए इसे चेतना का आह्वान बताया, जिसमें समाज को एकजुट होकर सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय मूल्यों को आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महंत श्री विशाल गौर जी उपस्थित रहे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की एकता, संस्कृति और संस्कार ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उन्होंने युवाओं से समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित इस सम्मेलन में वक्ताओं ने हिन्दू समाज को संगठित करने, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रबोध को सशक्त करने पर बल दिया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयंसेवक एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में आयोजक संस्था सकल हिन्दू समाज की ओर से उपस्थित जनसमूह से आह्वान किया गया कि वे इतिहास के केवल साक्षी न बनें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माता बनकर कार्य करें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments