स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर में महामानव संत समाज सुधारक संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में 23 फरवरी, सोमवार को 17वीं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार शोभायात्रा का शुभारंभ प्रातः 10 बजे संत गाडगे पैलेस, हनुमतधाम बड़ी विसरात से किया जाएगा, जिसे विधान परिषद सदस्य सुधीर गुप्ता हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
यह शोभायात्रा हनुमतधाम से प्रारंभ होकर केरूगंज, चारखंबा, गर्रापुल होते हुए आवास विकास परिषद, बरेली मोड़ स्थित संत गाडगे पार्क तक पहुंचेगी। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे संत गाडगे पार्क में एक विशाल गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष उपेन्द्र पाल सिंह अपने विचार व्यक्त करेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में ओमवीर सिंह (प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, इलाहाबाद) मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर राजेश कुमार, आर्य महिला डिग्री कॉलेज द्वारा की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से संत गाडगे महाराज के जीवन, सेवा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता के संदेश को विस्तार से प्रस्तुत किया जाएगा। आयोजन का समापन प्रसाद वितरण (भंडारे) के साथ होगा।
यह सम्पूर्ण आयोजन संत गाडगे सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के संस्थापक राम लड़ैते कनौजिया के निर्देशन में सम्पन्न किया जाएगा।
0 Comments