स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर, 26 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा तिलहर एवं विधानसभा कटरा के अंतर्गत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 की समीक्षा बैठक तहसील तिलहर सभागार में आयोजित की गई। बैठक में ईआरओ, एईआरओ, सुपरवाइजरों एवं संबंधित कार्मिकों ने भाग लिया।
बैठक के दौरान नो-मैपिंग वाले मतदाताओं को जारी नोटिसों की सुनवाई एवं प्रगति की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की और जिनकी प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई, उन पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी अधिकारी निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करें तथा नोटिसों की सुनवाई प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र संपन्न कराई जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments