शाहजहाँपुर | 31 जनवरी 2026
जिला कारागार, शाहजहाँपुर में कार्यरत कारापाल श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता आज अपनी अधिवर्षता आयु 60 वर्ष पूर्ण करने के उपरांत कारागार विभाग में 24 वर्ष 09 माह 13 दिन की उल्लेखनीय सेवा प्रदान करने के बाद सेवा निवृत्त हो गए।
इस अवसर पर जिला कारागार परिसर में एक सम्मानपूर्वक विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी, अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेल अधीक्षक श्री जे.पी. तिवारी ने कहा कि
“कारापाल श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता का सेवा निवृत्त होना कारागार प्रशासन के एक अनुभवी, अनुशासित एवं समर्पित स्तम्भ का औपचारिक विदा लेना है। उनकी सेवाएँ सदैव स्मरणीय रहेंगी।”
विदाई समारोह के दौरान अधोहस्ताक्षरी एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा श्री कृष्ण मुरारी गुप्ता को यादगार स्वरूप उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments