ब्यूरो रिपोर्ट कल्लू उर्फ रजनीश, लखनऊ ✍️
लखनऊ, 21 फरवरी 2026 — राजधानी लखनऊ में आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक सुनिश्चित करने हेतु चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज बड़ी कार्रवाई की गई।
संयुक्त आबकारी आयुक्त, लखनऊ जोन और उप आबकारी आयुक्त, लखनऊ प्रभार के निर्देशन तथा जिला आबकारी अधिकारी, लखनऊ के नेतृत्व में आबकारी टीम ने ग्राम रूसेना में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान फर्जी क्यूआर कोड लगे अवैध विदेशी मदिरा के कुल 135 अदद बोतलें बरामद की गईं, जिनकी कुल मात्रा 29.37 बल्क लीटर बताई गई है। मौके से अभियुक्त रंजीत यादव को गिरफ्तार कर थाना रहीमाबाद में सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया।
कार्यवाही में आबकारी टीम के सदस्य निरीक्षक अखिलेश कुमार (क्षेत्र-2), विवेक सिंह (सेक्टर-5), विजय राठी (सेक्टर-9), शिखर मल्ल (सेक्टर-6) और अभिषेक सिंह (क्षेत्र-4) सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए कार्रवाई को सफल बनाया।
पुलिस और आबकारी विभाग ने जनता से अपील की है कि अवैध मदिरा या किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments