:लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले पूरे प्रदेश में साइबर अपराध से निपटने के लिए केवल दो साइबर क्राइम थाने संचालित थे, जबकि वर्तमान में राज्य के सभी 75 जनपदों में एक-एक साइबर क्राइम थाना स्थापित किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रत्येक थाने में साइबर हेल्प डेस्क भी सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इस सुदृढ़ तंत्र ने साइबर अपराधियों द्वारा ठगी गई हजारों करोड़ रुपये की धनराशि को वापस दिलाने तथा समय रहते बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार नागरिकों की डिजिटल सुरक्षा सुनिश्चित करने और साइबर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के लिए निरंतर तकनीकी संसाधनों एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को मजबूत कर रही है।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments