शाहजहाँपुर, 06 फरवरी।
राज्य ललित कला अकादमी, संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश तथा स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज, शाहजहाँपुर के संयुक्त तत्वावधान में 2 से 6 फरवरी 2026 तक आयोजित क्षेत्रीय कला प्रदर्शनी में महाविद्यालय के उप-प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में बरेली, शाहजहाँपुर, लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, मुरादाबाद एवं रामपुर सहित विभिन्न जनपदों के कलाकारों ने सहभागिता करते हुए लगभग 100 चित्रों का प्रदर्शन किया, जिन्हें दर्शकों और अतिथियों ने अत्यंत सराहा।
अतिथियों ने कलाकारों की सृजनात्मकता की प्रशंसा करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की निरंतरता की कामना की। अपरिहार्य कारणों से प्रदर्शनी को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है, जिसके पुनः आरंभ की सूचना समयानुसार दी जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र सिंह पुंडीर (पूर्व अध्यक्ष, ललित कला अकादमी उत्तर प्रदेश), डॉ. मंजू सिंह (पूर्व अध्यक्ष, चित्रकला विभाग, बरेली कॉलेज), डॉ. संजय जौहरी (हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद) एवं डॉ. विधि रस्तोगी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में यशी गुप्ता, शुभम राठौर, विकास प्रजापति, अंशुल वर्मा, निखिल बंसल, रुचि, आदित्य, शशांक मिश्रा, आशीष अग्रवाल, शिल्पी खान, दिव्यांशी तोमर, अजय रघुवंशी, प्रगति अग्रवाल, शुभम सक्सेना, तरुण, अंशिका, चित्रा शर्मा, डॉ. कृष्ण, डॉ. अर्चना सक्सेना, वाणी शुक्ला, वांचा दीक्षित, आशीष अवस्थी सहित अनेक कलाकारों ने अपनी कृतियाँ प्रस्तुत कीं।
डॉ. अवनीश मिश्रा (सचिव, प्रबंध समिति) ने प्रदर्शनी की सराहना की, जबकि प्राचार्य प्रो. राकेश कुमार आज़ाद ने सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी। उप-प्राचार्य प्रो. (डॉ.) अनुराग अग्रवाल ने कहा कि प्रदर्शित चित्रों में कलाकारों की भावनाओं, विचारों, व्यक्तित्व और तकनीकी दक्षता का उत्कृष्ट समन्वय दिखाई देता है।
प्रो. डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने पेंटिंग्स को उच्च स्तरीय बताते हुए प्रत्येक चित्र में निहित सार्थक संदेश की सराहना की। प्रो. शालीन कुमार सिंह ने इसे प्रेरणादायक अनुभव बताया, वहीं डॉ. रमेश चंद्र ने रंगों के माध्यम से जीवन के विविध आयामों की प्रभावी अभिव्यक्ति की प्रशंसा की। डॉ. पवन गुप्ता ने धागों से निर्मित श्री गणेश की प्रतिमा के लिए कलाकार शुभम राठौर के नवाचारी सृजन को विशेष रूप से सराहा।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. प्रज्वल पुंडीर ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रो. आलोक मिश्रा, प्रो. प्रभात शुक्ला, प्रो. मीना शर्मा, प्रो. पूनम, प्रो. अजीत सिंह चारग, डॉ. सुयश सिन्हा, डॉ. अर्चना गर्ग, मोहम्मद कमर, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. रेनू बहुखंडी, डॉ. प्रतिभा शर्मा, डॉ. प्रतिभा सक्सेना, डॉ. नमिता शुक्ला, डॉ. अंजु अग्निहोत्री, डॉ. शिवांगी शुक्ला, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, डॉ. चंद्रशंकर मिश्रा, वीरज देवी, रश्मि राठौर, काजल आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही।
लखनऊ
0 Comments