स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर। अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) द्वारा थाना पुवायां का अर्धवार्षिक निरीक्षण किया गया, जिसमें अभिलेखों, विवेचनाओं और कानून-व्यवस्था की स्थिति का विस्तृत आकलन करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
निरीक्षण पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी पुवायां की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, अपराध रजिस्टर, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, गैंगचार्ट, टॉप-10 अपराधी सूची, लंबित विवेचनाओं की प्रगति, बीट पुस्तिकाएं, शस्त्रागार, मालखाना, हवालात, महिला हेल्प डेस्क, महिला शक्ति केन्द्र, बाल शिशु केन्द्र, बैरक, भोजनालय, पेयजल व्यवस्था एवं साफ-सफाई सहित सभी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया।
अभिलेखों की जांच के दौरान विवेचनाओं की गुणवत्ता, आरोप पत्र प्रेषण की स्थिति, लंबित मामलों के निस्तारण की गति तथा वारंट और समन की तामील की समीक्षा की गई। संबंधित विवेचकों को निर्देशित किया गया कि सभी विवेचनाएं निष्पक्ष, समयबद्ध एवं साक्ष्य आधारित हों तथा महिला और बाल अपराधों में संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
कानून-व्यवस्था की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता, प्रभावी गश्त, पिकेट ड्यूटी और बीट पुलिसिंग को मजबूत करने के निर्देश दिए। साथ ही असामाजिक तत्वों पर लगातार निगरानी रखने, साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और आमजन से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया गया।
महिला शक्ति केन्द्र एवं बाल शिशु केन्द्र के निरीक्षण के दौरान उपलब्ध सुविधाओं और कार्यप्रणाली का अवलोकन किया गया तथा संबंधित कर्मियों को पीड़ितों के साथ संवेदनशील व्यवहार करते हुए शिकायतों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
इसके अलावा शस्त्रागार और मालखाना की व्यवस्था, शस्त्रों के रख-रखाव, अभिलेखों के अद्यतन प्रबंधन तथा हवालात की सुरक्षा और स्वच्छता का भी परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी पुवायां, प्रभारी निरीक्षक सिंधौली सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments