Breaking News

बड़े लाट साहब जुलूस को लेकर शांति व्यवस्था हेतु बैठक आयोजित

 


स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर | 16 फरवरी 2026

शाहजहाँपुर जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र में बड़े लाट साहब जुलूस के दृष्टिगत कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर द्वारा थाना कोतवाली परिसर में होली कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक की गई। बैठक के दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय एवं सुरक्षा व्यवस्था के विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

अधिकारियों ने उपस्थित सदस्यों से अपील की कि पर्व को आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ संपन्न कराया जाए तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दिया जाए।

साथ ही स्पष्ट रूप से कहा गया कि कानून-व्यवस्था भंग करने वाले तत्वों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments