स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहांपुर। नगर निगम शाहजहांपुर में “मेरा शहर-मेरा घर” अभियान के अंतर्गत मंगलवार, 17 फरवरी 2026 को जन सुनवाई दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने की।
सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित इस जन सुनवाई कार्यक्रम में नगर क्षेत्र के नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। लोगों ने साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल आपूर्ति, स्ट्रीट लाइट (प्रकाश बिंदु), नाली निर्माण तथा कर विभाग से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत कीं।
नगर आयुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध और संतोषजनक तरीके से किया जाए।
जन सुनवाई के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 2 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर अपर नगर आयुक्त एस.के. सिंह, संयुक्त नगर आयुक्त संगीता कुमारी सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
नगर निगम प्रशासन ने आश्वासन दिया कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु निरंतर प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments