स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में भारत ने समग्र विकास की एक नई आधारशिला रखी है।
उन्होंने कहा कि इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर डीप-टेक जैसे उन्नत क्षेत्रों तक, बीते 11 वर्षों में देश ने अभूतपूर्व प्रगति की है। भारत ने जिन नई ऊंचाइयों को हासिल किया है, वह न केवल देशवासियों के लिए गर्व का विषय है, बल्कि पूरी दुनिया के लिए भी आकर्षण और कौतूहल का केंद्र बन गया है।
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार की नीतियों और योजनाओं के माध्यम से तकनीकी विकास, नवाचार और आर्थिक मजबूती को निरंतर बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे भारत वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त पहचान स्थापित कर रहा है।
#DeepTechUP
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments