स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
जनपद शाहजहाँपुर में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना तिलहर क्षेत्र के ग्राम गुलाम खेड़ा एवं राइ खेड़ा में होलिका जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया गया।
शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी तिलहर द्वारा जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर मार्ग की भौतिक स्थिति, संकरे स्थानों, संवेदनशील बिंदुओं, प्रमुख चौराहों एवं बाजार क्षेत्रों का गहन परीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जुलूस के समय भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी निगरानी, अग्निशमन एवं एंबुलेंस व्यवस्था सहित यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी ने स्थानीय दुकानदारों, ग्राम प्रधानों, संभ्रांत नागरिकों एवं युवाओं से संवाद कर होली पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित करने वालों पर कड़ी नजर रखने और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।
पुलिस द्वारा रात्रि गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थलों पर अतिरिक्त बल तैनात करने तथा आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के लिए पीआरवी एवं थाना स्तर पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं।
जनपद पुलिस प्रशासन द्वारा होली पर्व को सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments