शाहजहाँपुर | 20 फरवरी 2026
आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जनपद शाहजहाँपुर में पुलिस अधीक्षक द्वारा हाथीथान जुलूस मार्ग का स्थलीय निरीक्षण एवं रूट भ्रमण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर, सिटी मजिस्ट्रेट, क्षेत्राधिकारी नगर तथा थाना सदर बाजार पुलिस बल के साथ जुलूस मार्ग के प्रमुख बिंदुओं, संवेदनशील स्थलों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया गया।
इस दौरान सुरक्षा प्रबंधों, पुलिस बल की तैनाती, बैरिकेडिंग, यातायात डायवर्जन योजना एवं निगरानी व्यवस्था की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था पूरी तरह बनाए रखी जाए तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र सक्रिय एवं तत्पर रखा जाए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को त्योहार के दौरान सतर्कता, समन्वय और सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, ताकि आमजन सुरक्षित वातावरण में होली का पर्व मना सकें।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments