Breaking News

शाहजहाँपुर: पंचायत भवन में मतदाता रजिस्टर नकल हेतु शुल्क वसूली का मामला, सहायक निलंबित और अधिकारी पर कार्यवाही के आदेश

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। कार्यालय जिला निर्वाचन अधिकारी, शाहजहाँपुर की पत्रावली संख्या 404/निर्वाचन-2026 के अनुसार विकास खंड भावलखेड़ा की ग्राम पंचायत चौढ़ेरा के पंचायत भवन कार्यालय की दीवार पर एक नोटिस चस्पा किया गया था, जिसमें लिखा था कि परिवार रजिस्टर नकल बनवाने के लिए 30 रुपये शुल्क लगेगा

ज्ञात हुआ कि यह नोटिस ग्राम पंचायत सहायक नेहा कुशवाहा द्वारा, ग्राम पंचायत अधिकारी शीतल सिंह के निर्देशानुसार चस्पा की गई थी। यह सूचना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और मतदाताओं के बीच विवाद का विषय बन गई।

चूंकि वर्तमान में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत मतदाताओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सूचीबद्ध अभिलेखों में शामिल परिवार रजिस्टर नकल की आवश्यकता हो रही है, इस प्रकार की वसूली पूर्णतः अनुचित और गैरकानूनी मानी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मेन्द्र प्रताप सिंह ने मामले का संज्ञान लेते हुए निर्देश दिया कि:

  • पंचायत सहायक की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त की जाएं।
  • ग्राम पंचायत अधिकारी के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाए।

प्रतिलिपि आवश्यक कार्यवाही हेतु उप जिलाधिकारी सदर/निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, ददरौल विधानसभा क्षेत्र एवं खण्ड विकास अधिकारी, भावलखेड़ा को प्रेषित की गई है।

यह कार्रवाई यह संदेश देती है कि मतदाता रजिस्टर से संबंधित कोई भी अवैध वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments