Breaking News

शाहजहाँपुर: महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा हेतु विशेष अभियान “मिशन शक्ति-5.0” के तहत ग्राम चौपाल आयोजित

 

स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️

शाहजहाँपुर। पुलिस अधीक्षक, शाहजहाँपुर के निर्देशन में जनपद के समस्त थानों में नियुक्त महिला बीट अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को ध्यान में रखते हुए ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के तहत महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण किया जा रहा है और उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, महिला शक्ति केंद्रों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जा रही है।

इस अभियान के मुख्य उद्देश्य हैं:

  • महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे UP-112, वूमेन पावर लाइन-1090, एंटी रोमियों स्क्वायड आदि की जानकारी देना।
  • बालिकाओं, छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा और सुरक्षा संबंधी टिप्स उपलब्ध कराना।
  • महिलाओं को शासन द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जागरूक करना, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई बाल एवं महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री मात्र वंदना योजना
  • महिलाओं को आत्मनिर्भर और समाज में सशक्त बनाने हेतु प्रशिक्षण और जानकारी प्रदान करना।

मिशन शक्ति-5.0” के तहत यह अभियान गाँव-गाँव, मोहल्लों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक स्थलों पर चलाया जा रहा है। चौपालों में महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध कल्याणकारी सेवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक महोदय ने बताया कि इस पहल का लक्ष्य महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उन्हें सशक्त बनाना और समाज में उनके सम्मान को बढ़ाना है। अभियान के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उन्हें किसी भी प्रकार के उत्पीड़न से बचाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सहायता मुहैया कराई जा रही है।

शासन-प्रशासन महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके उत्थान हेतु प्रतिबद्ध है और “मिशन शक्ति-5.0” इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Post a Comment

0 Comments