स्टेट ब्यूरो हेड: योगेंद्र सिंह यादव, उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 17 फरवरी 2026:
भारतीय किसान यूनियन (राष्ट्रीयतावादी), शाहजहाँपुर ने जनपद के किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों से संबंधित गंभीर समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश शासन, लखनऊ को ज्ञापन प्रेषित किया। संगठन ने सर्वसम्मति से पारित प्रस्तावों में किसानों के दैनिक जीवन, थाने की सुविधाओं, सड़क एवं पुलिया निर्माण, स्वास्थ्य केंद्र संचालन, डिजिटल लेनदेन सुरक्षा और अवैध टोल वसूली समेत कई मुद्दों पर कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मुद्दे उठाए गए हैं:
- थाना परिसर सुधार: थानों में फरियादियों के लिए प्रतीक्षालय का निर्माण और सभी कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की मांग। थाना दिवस पर खाद्य-पूर्ति अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य करने का अनुरोध।
- सड़क और पुलिया निर्माण: विकासखंड सिधौली, ग्राम चंदपई के पास कैमा बाबा मंदिर और सिख फार्मर के झालों की ओर जाने वाली टूटी पुलिया का निर्माण। मुड़िया मोड़ रोड पर भट्टों की वजह से सड़क पर धूल और असुविधा रोकने हेतु मरम्मत।
- स्वास्थ्य केंद्र संचालन: ग्राम खैरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सुचारू संचालन। जन्म प्रमाण पत्र जारी करने में भ्रष्टाचार करने वाले कर्मचारियों पर निष्पक्ष कार्रवाई।
- डिजिटल लेनदेन सुरक्षा: जन सेवा केंद्र संचालक राजू गुप्ता के खाते पर लगी रोक हटाने और ठगों के खिलाफ कार्रवाई।
- कृषि एवं फसल संबंधी समस्याएँ: चीनी मिलों में गन्ने की घटतौली रोकने और विदेश से गेहूँ की खरीदी पर तत्काल रोक।
- अवैध टोल वसूली: शाहजहाँपुर-पुवायां और पुवायां-वण्डा मार्ग पर अवैध टोल हटाने की मांग।
संगठन ने चेतावनी दी है कि अगर इन मुद्दों का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो किसान यूनियन आंदोलन करने को बाध्य होगी।
संपर्क सूत्र:
मुनेश्वर दयाल कठेरिया (प्रदेश उपाध्यक्ष)
निवास कार्यालय: रौसर कोठी, तहसील सदर, जिला शाहजहाँपुर 242001
मोबाइल: 7388039300, 7398703930
राष्ट्रीय अध्यक्ष: चौ. महेन्द्र सिंह टिकैत (रजि. नं. 037/2018)
0 Comments