स्टेट ब्यूरो हेड योगेंद्र सिंह यादव उत्तर प्रदेश ✍️
शाहजहाँपुर, 18 फरवरी 2026 – जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में विधानसभा पुवायां एवं जलालाबाद के ERO, AERO, सुपरवाइजर्स और पंचायत सचिवों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2026 के तहत नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की जारी नोटिसों की सुनवाई को लेकर बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने नो-मैपिंग कार्य की प्रगति कम होने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। विधानसभा पुवायां के सुपरवाइजर रणबीर सिंह और BLO अंजू सक्सेना से स्पष्टीकरण लिया गया। साथ ही AERO रंजीत प्रताप के निलंबन, BLO ओमकार की सेवा समाप्ति, और सुपरवाइजर सीताराम पटेल के वेतन इंक्रीमेंट रोकने के निर्देश दिए गए।
जलालाबाद विधानसभा में BLO भूपेश और सीमा देवी का निलंबन, सुपरवाइजर संजिव अवस्थी, राकेश कुमार एवं अजय मिश्रा का स्पष्टीकरण लेकर वेतन आहरण पर रोक लगाने के आदेश जारी किए गए। वहीं AERO राजीव कुमार के अच्छे कार्य की प्रशंसा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नो-मैपिंग वाले मतदाताओं की सुनवाई जल्द से जल्द पूर्ण की जाए और लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी का कार्य नियमित रूप से जारी रहे। इसके लिए बीएलओ के माध्यम से मतदाताओं के दस्तावेज ऐप पर अपलोड कराए जाने होंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र सहित अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे।
Sach Ki Awaz Web News एक स्वतंत्र और विश्वसनीय डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, सटीक और तेज़ खबरें पाठकों तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा उद्देश्य समाज से जुड़े हर महत्वपूर्ण मुद्दे को बिना किसी पक्षपात के उजागर करना और जनता की आवाज़ को मजबूती से प्रस्तुत करना है। हमारी टीम जमीनी स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक की खबरों को सत्यापन के साथ प्रकाशित करती है, ताकि आपको मिले भरोसेमंद और प्रभावशाली जानकारी—सबसे पहले।
0 Comments